मराठा आरक्षण आंदोलन का पांचवां दिन, मनोज जरांगे को पुलिस ने दिया नोटिस, जानें इसका कारण
मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान खाली करने का नोटिस दिया है। यह आंदोलन पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसमें जरांगे ने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने की घोषणा की।