हिंदी
एक के बाद एक धमकियों से सहमा बॉलीवुड (Img- Dynamite News)
Mumbai: जब से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पहल हमला हुआ है, तब से मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस की रातों की नींद उड़ चुकी है। गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने एक फरमान जारी है, जिसके बाद चारों तरफ चर्चा होने लगी है। मुंबई पुलिस ने अपने फरमान में बॉलीवुड सितारों को सुरक्षा बरतनें की सलाह दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेताओं को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से मना किया है और साथ ही फैंस से मिलने-जुलने से भी बचने को कहा है। मुंबई पुलिस ने ये फरमान बॉलीवुड हस्तियों को लगातार मिल रही धमकी के बाद लिया है।
टाइगर श्रॉफ से पहले कई बॉलीवुड अभिनेताओं के घर के बाहर फायरिंग हुई है, जिसके चलते मुंबई पुलिस चिंता में आ गई, जिसके बाद पुलिस ने यह फरमान जारी करने का फैसला लिया। मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह सलाह अभिनेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किया गया।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद डरे हुए हैं एक्टर? विद्युत जामवाल ने बताई दोस्त की हालत
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कई अभिनेताओं की धमकी मिली, जिस लिस्ट मे अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर के नाम शामिल है। इन घटनाओं को देखते मुंबई पुलिस ने यह सलाह दी। वहीं जिन्ह अभिनेताओं को धमकी मिली है, वह भी काफी सतर्क है। अमिताभ बच्चन के अलावा बाकि किसी को भी मीडिया ने कैप्चर नहीं किया है।
घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस हुई सतर्क (Img- Pinterest)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान खुराना मामले को धमकी दी थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक 30 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जिसकी पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई, जो पेश से आईटी इंजीनियर है। उस पर ये आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फिल्मी सितारों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे थे।
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से अमन गिरफ्तार
टाइगर से जुड़ी यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में हुई। उस समय, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने अभिनेता की कार पर कई गोलियां चलाईं। टाइगर तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को गोलियां लग गईं। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चार लोगों को हिरासत में लिया है।
Location : Mumbai
Published : 10 November 2026, 4:39 PM IST