पांच राज्यों में फैला अपराध का नेटवर्क! गोरखपुर के पंकज उर्फ रौनक पर पुलिस का शिकंजा

Gorakhpur: अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे अपराधियों की निगरानी तेज कर दी है।

Gorakhpur: अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे अपराधियों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना गुलरिहा क्षेत्र के एक अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बनगाई निवासी पंकज उर्फ रौनक सिंह को दुराचारी घोषित करते हुए उसके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों के अनुरूप ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई पंकज उर्फ रौनक सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह, निवासी ग्राम बनगाई, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के खिलाफ की गई है। उसके विरुद्ध अलग-अलग राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का विवरण सामने आया है। इनमें लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने से संबंधित मामले शामिल हैं।

पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक, वर्ष 2017 में उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित थाना बेनियापुकुर में मुकदमा संख्या 86/2017 धारा 394, 397 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 में पश्चिम बंगाल के थाना जंगाचा में मुकदमा संख्या 209/2020 धारा 392, 397, 325, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

गोरखपुर में डंडे से हमले का मामला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला

इसी क्रम में वर्ष 2021 में बिहार के गया जनपद स्थित थाना वजीरगंज में मुकदमा संख्या 354/2021 धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ। वर्ष 2022 में बिहार के गर्दनीबाग थाना में मुकदमा संख्या 319/2022 धारा 394 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2026 में झारखंड के हजारीबाग थाना में मुकदमा संख्या 140/2026 धारा 309(6) बीएनएस तथा 25(1-बी)(आ)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों की निगरानी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद संबंधित अपराधी की गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी और सख्त होगी। गोरखपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 November 2026, 4:08 PM IST

Advertisement