गोरखपुर में डंडे से हमले का मामला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला

Gorakhpur: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Gorakhpur: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनुषचन्द्र साहनी पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ साहनी निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना शाहपुर में मु0अ0सं0 519/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज है।

सिर पर डंडे से किया था जानलेवा हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वादी मुकदमा के भाई को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से प्रहार किया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 09 नवंबर 2026 को थाना शाहपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।

प्रतापगढ़: हाईवे पर अचानक पलटा ईंधन से भरा टैंकर, जरा सी चिंगारी मचा सकती थी तबाही; बाल-बाल बचा ड्राइवर

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

इन पुलिस कर्मियों की रही भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह और कांस्टेबल राजू बिन्द शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 November 2026, 4:04 PM IST

Advertisement