जिसे लोग असली पुलिसकर्मी और वकील समझ रहे थे, दोनों निकले फर्जी; VIDEO वायरल करने के पीछे था ये मकसद
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच विवाद बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो पुलिस जांच में फर्जी निकला। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में पुलिसकर्मी की वर्दी पहने व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है और अधिवक्ता के रूप में दिख रहा व्यक्ति भी वास्तविक अधिवक्ता नहीं है।