प्रतापगढ़: हाईवे पर अचानक पलटा ईंधन से भरा टैंकर, जरा सी चिंगारी मचा सकती थी तबाही; बाल-बाल बचा ड्राइवर

प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह रामवन गमन राजमार्ग पर सराय आनादेव गांव के पास इंडियन ऑयल का तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि टैंकर चालक सुरक्षित बच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 November 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: कोतवाली देहात इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामवन गमन राजमार्ग (फैजाबाद-चित्रकूट मार्ग) पर सराय आनादेव गांव के समीप इंडियन ऑयल का तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में टैंकर चालक बाल-बाल बच गया।

यह है पूरा मामला

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय सड़क खाली होने के कारण टैंकर अपनी सामान्य रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक छोटा मवेशी (पशु) आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेल से लदा भारी-भरकम टैंकर बीच सड़क पर ही पलट गया। हालांकि इसकी चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।

मौके पर जुटी भीड़, आवागमन बाधित

टैंकर पलटने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। तेल से भरा होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती कदम उठाए।

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

क्रेन से टैंकर हटाने की कवायद

हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया है। हाईवे अथॉरिटी ने मार्ग को सुचारू कराने के लिए मौके पर बड़ी क्रेन बुलाई है। खबर लिखे जाने तक टैंकर को सड़क से हटाने का काम जारी था, जिसके चलते राहगीरों और अन्य वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Location :  Pratapgarh

Published :  10 November 2026, 3:31 PM IST

Advertisement