कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

कन्नौज में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 November 2026, 11:03 AM IST
google-preferred

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में उस वक्त हंगामा मच गया, जब देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरा मामला । इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर का है। कचाटीपुर के पास बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने भयंकर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, चारों युवक अगौस गांव के बताए जा रहे हैं। चारो युवक देर रात बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने अगर वापिस जा रहे थे। इसी दौरान कचाटीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बादक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिवाली के बाद हवा हुई बेहद जहरीली: फरीदकोट सबसे ऊपर, गोरखपुर भी टॉप-10 प्रदूषित शहरों में एक

इलाज के दौरान तीन की मौत

जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का संज्ञान लिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने मनीष, वेदप्रकाश और विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आशीष को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।

Kannauj Road Accident

रघुवीर, मृतक का भाई (Dynamite News)

घटना के बाद परिवार में मातम

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद गांव में शोक की लहर मच गई ।

Weather Update: 17 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD की ताजा अपडेट

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Location :  Kannauj

Published :  10 November 2026, 11:03 AM IST

Advertisement