दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर में जोरदार टक्कर, चालक समेत चार घायल

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Updated : 10 November 2026, 10:36 AM IST
google-preferred

Kaushambi: सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दिल्ली से बनारस जा रही एक लग्जरी बस और टैंकर में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी में बस और टैंकर की भिड़ंत

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच साइड लेने के दौरान हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री झटका लगने से एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। वहीं बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक समेत चार लोग केबिन में फंस गए।

Weather Update: 17 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD की ताजा अपडेट

हादसे की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Kaushambi accident

कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

केबिन में फंसे यात्रियों को निकाला

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर साइड लेने के दौरान टक्कर होने की बात सामने आ रही है।

बरेली में दिवाली की खुशियों के बीच चाचा बना मौत की वजह? फांसी लगाकर की आत्महत्या

Location :  Kaushambi

Published :  10 November 2026, 10:36 AM IST

Advertisement