छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, बलिया होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का इंतजाम किया है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन बलिया, गाजीपुर और वाराणसी होकर गुजरेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 November 2026, 6:26 AM IST
google-preferred

Ballia: छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो-दो फेरों में संचालित होगी। इसके चलने से बलिया सहित पूर्वांचल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर से होगी रवाना

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को शाम छह बजे बिलासपुर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:15 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद 9:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी से 12:20 बजे पहुंचकर 12:25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन दोपहर 1:25 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 1:30 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। छपरा में इसका आगमन दोपहर 2:40 बजे होगा।

छपरा से वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को रविवार को शाम 5:25 बजे छपरा से चलेगी। यह शाम 6:40 बजे बलिया पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी, औड़िहार, जौनपुर और वाराणसी होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

बलिया में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 1 की मौत, एक घायल

21 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी ने इसकी जानकारी दी।

बलिया में छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत से मचा कोहराम

यात्रियों को मिलेगी राहत 

यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी ने पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन और समय सारिणी की जानकारी दी है। छठ पूजा के दौरान बिलासपुर से पूर्वांचल आने और वापस जाने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Location :  Ballia

Published :  10 November 2026, 6:21 AM IST

Advertisement