पहले यात्रियों से मांगा टिकट, फिर खुद ID दिखाने से इनकार… फर्जी TTE बनकर ट्रेन में पहुंची महिला की खुली पोल

रात 2 बजकर 23 मिनट पर ट्रेन में टिकट चेक करने पहुंची एक महिला और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। महिला ने खुद को TTE बताया, लेकिन यात्रियों ने उससे पहचान पत्र दिखाने की मांग की। इस मामले का विड़ियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला बहस करती, मास्क लगाती और यात्रियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती नजर आती है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 3 November 2026, 5:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: रात के करीब 2 बजे ट्रेन में टिकट चेक करने पहुंची एक महिला को यात्रियों ने घेर लिया। महिला ने खुद को TTE बताया, लेकिन जब यात्रियों ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह बहस करने लगी। इस दौरान महिला और यात्रियों के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला यात्रियों से उलझती और अपनी पहचान बताने से बचती नजर आ रही है।

रात 2:23 बजे महिला ने यात्रियों से मांगा टिकट

वीडियो में एक यात्री अपने मोबाइल फोन में समय दिखाता है। उस समय रात के 2 बजकर 23 मिनट हो रहे होते हैं। इसी दौरान महिला TTE बनकर यात्रियों के टिकट चेक करने पहुंचती है। यात्री उससे पहले पहचान पत्र यानी ID दिखाने के लिए कहते हैं। इस पर महिला पूरे रौब में जवाब देती है कि वह अपनी ID क्यों दिखाए, पहले यात्री अपना टिकट दिखाए।

Video: आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री की माफी से संतुष्ट नहीं हैं पप्पू यादव? बताई विवाद की पूरी वजह

यात्री भी साफ कहता है कि उसके पास टिकट है, लेकिन वह टिकट तभी दिखाएगा जब महिला पहले यह साबित करेगी कि वह रेलवे की असली TTE है। इस पर महिला पहचान पत्र दिखाने के बजाय बहस करने लगती है और यात्रियों से उनकी औकात को लेकर टिप्पणी करती है।

ID मांगने पर बहस फिर मास्क लगाकर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

वीडियो में आगे महिला यात्रियों से बहस करते हुए मास्क लगा लेती है। विवाद बढ़ने पर वह वहां मौजूद लड़कों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाती है। हालांकि, वीडियो में यात्रियों की ओर से बार-बार उससे पहचान पत्र दिखाने की मांग की जाती है।

बताया जा रहा है कि यात्री मुंबई से बिहार लौट रहे थे। वे लगातार महिला से उसकी पहचान और रेलवे में उसकी तैनाती के बारे में पूछते हैं। बातचीत के दौरान महिला बताती है कि वह बलिया की रहने वाली है। इसके बाद वह यात्रियों के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है। इसी बहस के बीच वीडियो समाप्त हो जाता है।

शिक्षक निकला महिला का हत्यारा! हत्या के बाद डिग्गी में रखी लाश, दिनभर तलाशता रहा ठिकाना

असली TTE की पहचान और यात्रियों के अधिकार

रेलवे में टिकट चेक करने वाले TTE की पहचान उसके आधिकारिक पहचान पत्र और निर्धारित ड्यूटी से होती है। यात्रियों को टिकट जांचने आए व्यक्ति की पहचान को लेकर संदेह होने पर उसका पहचान पत्र दिखाने के लिए कहना स्वाभाविक है।

असली TTE अपनी ड्यूटी के दौरान यात्रियों के टिकट की जांच करता है। बेटिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे के नियमों के मुताबिक जुर्माना लगाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद भी ली जा सकती है। ऐसे में टिकट जांच के लिए पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करना यात्रियों के लिए जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 5:06 PM IST

Related News

Advertisement