Railway Special: बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बलिया और गाजीपुर के रास्ते तय होगा सफर
आगामी त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बनारस और कोलकाता के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा के रास्ते दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।