हिंदी
बरेली की सड़कों पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम (Img: Dynamite News)
Bareilly: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बरेली में भाजपा की पदयात्रा ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी एक साथ नजर आए।
मंगलवार को राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा। जेपी नड्डा दोपहर करीब 1:35 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंच पर केशव प्रसाद मौर्य और जयंत चौधरी मौजूद रहे। नेताओं के संबोधन के बाद पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
पदयात्रा में शामिल होने के लिए ब्रज क्षेत्र के कई जिलों से कार्यकर्ता बरेली पहुंचे। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया। भाजपा के लिए यह आयोजन कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन के बीच एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पहले यात्रियों से मांगा टिकट, फिर खुद ID दिखाने से इनकार… फर्जी TTE बनकर ट्रेन में पहुंची महिला की खुली पोल
पदयात्रा राजेंद्रनगर के स्वयंवर बारातघर से शुरू होकर डीडीपुरम स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंची। करीब 2.15 किलोमीटर के इस मार्ग में बांके बिहारी मंदिर और शिवाजी चौक यानी शील चौराहे से यात्रा गुजरी। शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद काफिला शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक से होते हुए शहीद स्तंभ पहुंचा। यहां पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन दोपहर करीब 3:35 बजे तक पूरा हो गया।
ये भी पढ़ें- Crime News: केक खाने आए प्रेमी पर परिजनों ने चलवाई गोलियां, फिर प्रेमिका ने खाया जहर
कार्यक्रम पूरा होने के बाद जेपी नड्डा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का कार्यक्रम था। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य के पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करने और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा का कार्यक्रम भी तय था।
Location : Bareilly
Published : 3 November 2026, 5:31 PM IST