बेटी-दामाद के झगड़े में बीच-बचाव करने आए ससुर की मौत, धक्का लगने से सिर में आई गंभीर चोट
बरेली के बहेड़ी नगर के मोहल्ला शेरनगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने आए 50 वर्षीय ससुर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लाइनपार निवासी राहिद अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां पत्नी अलीशा से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद शांत कराने पहुंचे तौफीक को कथित तौर पर धक्का लगा, जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।