हिंदी
बरेली में हनी ट्रैप का खुलासा
Bareilly: बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हनी ट्रैप के जरिए युवक को फंसाकर लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक युवक से पहले 10 लाख रुपये वसूले और बाद में 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगी।
इंदिरा नगर निवासी मनीष गंगवार ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वीर सावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा, पत्नी आर्यन शर्मा, उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। पीड़ित के अनुसार, महिला ने झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर पहले ही 10 लाख रुपये वसूल लिए थे। जब मांग बढ़कर 12 लाख रुपये और हो गई तो उन्होंने पुलिस की शरण ली।
मनीष गंगवार का आरोप है कि पूजा शर्मा ने पहले उन्हें अपने जाल में फंसाया और संबंध स्थापित किए। इसके बाद खर्च और जरूरतों का हवाला देकर लगातार पैसे मांगने लगी। जब युवक ने विरोध किया तो महिला ने पुलिस केस दर्ज कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी। भय और सामाजिक बदनामी के डर से युवक ने 10 लाख रुपये दे दिए।
पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, गांव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लेकिन महिला का लालच यहीं नहीं रुका। उसने दोबारा 12 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और उसे पैसों की जरूरत थी। इसी कारण उसने युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर रकम वसूली।
देसी नुस्खे से पाएं गुलाबी चमक वाली त्वचा
पूजा शर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल अर्चना और महिला कांस्टेबल एकता शामिल रहीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Location : Bareilly
Published : 14 February 2026, 6:13 PM IST
Topics : bareilly news crime news UP News