हिंदी
विजयदशमी का जश्न
Sultanpur : विजयदशमी के पावन पर्व पर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास के साथ रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला मैदान और गभड़िया पुल के निकट आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जनपदवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी को सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
सुल्तानपुर : पति की हत्या के केस में जमानत पर छूटी महिला के साथ ससुराल में क्या हुआ? वीडियो वायरल
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का संदेश जीवन और समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच रावण दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया गया।
Location : Sultanpur
Published : 20 October 2026, 9:04 PM IST