Sultanpur News: लम्भुआ को मिला नया SDM, IAS अंशुल हिंदल ने संभाला कार्यभार; भूमाफियाओं पर सख्ती का साफ संदेश
सुल्तानपुर की लम्भुआ तहसील को नया एसडीएम मिल गया है। आईएएस अधिकारी अंशुल हिंदल ने बुधवार को कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं। गरीब, शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय, भूमाफियाओं और अवैध कब्जों पर सख्ती, राजस्व मामलों में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर उनका विशेष फोकस रहेगा।