हिंदी
आरोपी ने किया खौफनाक कत्ल
New Delhi: मध्य प्रदेश के दमोह के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम समन्ना में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर ने लोगों को भयावह कर दिया है। दरअसल 16 वर्षीय किशोर भारत विश्वकर्मा होली के दूसरे दिन भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के घर टीका लगवाने समन्ना गांव आया हुआ था। जहां गांव के एक सनकी युवक गुड्डा पटेल जो रास्ते में ही बैठा हुआ था। उसने बिना कुछ जाने समझे ही पहले युवक के सर पर लोहे की रॉड से हमला किया, उसके बाद उसके सिर पर लगातार हथौड़े मारकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।
आसपास देख रहे लोगों में चीख पुकार मच गई, लेकिन किसी में हिम्मत नहीं हुई कि वह आरोपी युवक को पकड़ ले। आरोपी गुड्डा पटेल (58) समन्ना गांव का ही रहने वाला है। मृतक भरत विश्वकर्मा (16) तेजगढ़ थाना इलाके के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। पुलिस ग्रामीणों की मदद से गुड्डा को पकड़ पाई। पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि उसे हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
वारदात के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि ‘नरभक्षी’ के बेटे को भी आरोपी बनाया जाए। घटनाक्रम यहीं नहीं रुका था, हत्या करने के बाद आरोपी ने वहीं पर खड़े रहकर कुछ देर तक इंतजार किया। इसके बाद बार-बार झुककर वह मृतक के शरीर से खून पी रहा था। उसके बाद उसने वहीं पर बैठकर उसका मांस खाया. यह नजारा देख आसपास मौजूद भीड़ हक्की-बक्की रह गई। इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत देहात थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी एकदम सकते में आ गई और तत्काल ही आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
Location : Madhya Pradesh
Published : 7 March 2026, 2:37 PM IST
Topics : crime news Damoh Madhya Pradesh minor murder