पापा, मुझे बचा लो! 15 महीने में दहेज की बलि चढ़ी बेटी; ‘दानवों’ ने ली जान, शव से लिपटकर बिलख उठा मायका
शादी के महज 15 महीने बाद 24 वर्षीय रिमझिम की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के अंदर उसका शव मिला और मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मौत का असली राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा।