गोरखपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: चार शातिर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे

गोरखपुर में डकैती की साजिश नाकाम: 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व घरेलू सामान बरामद,पढिए पूरी खबर

Gorakhpur: गोरखपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद थे, लेकिन इस बार उनकी चाल पुलिस के आगे फेल हो गई। थाना खोराबार क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश रच रहे चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

डकैती की तैयारी में थे जुटे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके कब्जे से 2-2 सब्बल, हथौड़ी, पेचकस, छेनी, एक सुम्मी, दो बैट और एक ऑटो बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ निकले थे, लेकिन समय रहते पकड़ लिए गए।

लाखों का सामान बरामद

पूछताछ और जांच के दौरान नकबजनी की घटनाओं से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। पुलिस ने पीली धातु की चेन और अंगूठियां, कार, एलसीडी, वाशिंग मशीन, एसी, इन्वर्टर, बैट्री, गैस चूल्हा, सिलेंडर, टुल्लू पंप, मिक्सर जार, डिनर सेट, किचन सेट, जींस-शर्ट-टीशर्ट-लोवर जैसे कपड़े और वैक्यूम क्लीनर सहित कई घरेलू सामान जब्त किए हैं।

मुख्य आरोपी पर 10 मुकदमे

मुख्य आरोपी अमन कुमार राव पर पहले से मारपीट, बलवा, एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस टीम में थाना खोराबार के उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के साथ सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 2 March 2026, 3:47 AM IST

Advertisement
Advertisement