गोरखपुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने सोमवार देर रात खूनी वारदात का रूप ले लिया। घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक पर घात लगाए हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।