हिंदी
गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर से दहशत फैलाने वाले आरोपी को थाना कैण्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस बरामद किए गए और आर्म्स एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई है।
आरोपी
Gorakhpur: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को थाना कैण्ट पुलिस ने एक बार फिर सफलता दिलाई है। शहर के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रिवाल्वर से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी संतोष कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर रिवाल्वर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा मिस राउंड बरामद किया।
25 फरवरी को जिले के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना और प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
ऑपरेशन कनविक्शन की बड़ी सफलता: गोरखपुर हत्या कांड मामले में कोर्ट का ये बड़ा फैसला…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा मिस राउंड बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार सिंह, पुत्र विजय राज सिंह, निवासी ग्राम घसियारीपुर, थाना देहात कोतवाली, जनपद बहराईच है। पूछताछ के बाद मामले में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा (चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय), उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे (चौकी प्रभारी पैडलेगंज) और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
गोरखपुर में नाबालिग लड़की लापता, डीएम के सामने फूटा परिवार का दर्द
पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की सार्वजनिक जगह पर हिंसा या दहशत फैलाने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का संदेश गया है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।