हिंदी
प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र की पुलिस चौकी अगसौली को थाने के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मंगलवार को प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ को निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ को निर्देश दिए कि पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने के लिए प्रस्तावित भूमि का नियमानुसार सत्यापन कराया जाए। साथ ही भूमि से संबंधित आवश्यक अभिलेख तैयार कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जा सके।
बड़ा आदमी बनकर ही लौटेंगे घर! आगरा में रील देखकर 3 बच्चे हुए गायब, 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला
भूमि आवंटन की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि आवंटन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखीय प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी
वहीं उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समय पर आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस सिकंदराराऊ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Location : हाथरस
Published : 20 October 2026, 8:25 PM IST
Topics : Agsauli police station Latest News UP News