हिंदी
एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: सिनेमा जगत में दुनिया भर के दिग्गज और विदेशी अरबपतियों की निजी जिंदगी पर आधारित फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री का चलन तेजी से बढ़ रहा है। संघर्ष से लेकर सफलता के शिखर तक पहुंचने का उनका यह सफर सिल्वर स्क्रीन पर काफी रोमांचक नजर आता है। हाल के दिनों में ऐसे कई अरबपतियों के जीवन को पर्दे पर उतारा गया है, जबकि कुछ पर आधारित फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रमुख अरबपतियों और उनके जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में।
मेटा (Meta) के सह-संस्थापक, चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर टेक बिजनेसमेन में शामिल हैं। फेसबुक के संस्थापक के रूप में पहचान बनाने वाले जुकरबर्ग के जीवन पर बनी फिल्म 'द सोशल रेकनिंग' हाल ही में रिलीज हुई है। आरोन सोर्किन के निर्देशन में बनी इस मूवी में हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने मार्क जुकरबर्ग का मुख्य किरदार निभाया है।
फ्रांस की मशहूर कॉस्मेटिक्स कंपनी 'लोरियल' (L'Oreal) की उत्तराधिकारी लिलियन बेटेनकोर्ट के जीवन पर आधारित फ्रेंच-बेल्जियन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द रिचेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड' साल 2025 में आई थी। इस फिल्म में उनके संघर्ष, उत्तराधिकार और कानूनी विवादों से जुड़ी कहानी को बेहद दिलचस्प तरीके से दर्शाया गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।
ऑनलाइन डेटिंग ऐप 'टिंडर' की सह-संस्थापक और बाद में 'बंबल' की नींव रखने वाली व्हिटनी वोल्फ हर्ड की कहानी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'स्वाइप्ड' भी साल 2025 में रिलीज हुई। हॉलीवुड जगत की इस फिल्म में व्हिटनी वोल्फ का किरदार प्रसिद्ध अभिनेत्री लिली जेम्स ने निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के मालिक मस्क के जीवन पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीमियर पिछले महीने 8 सितंबर को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद, इसे 9 अक्टूबर को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ और दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन सैम ऑल्टमैन के जीवन पर आधारित फिल्म 'आर्टिफिशियल' लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में 'स्पाइडर-मैन' फेम हॉलीवुड सुपरस्टार एंड्रयू गारफील्ड सैम ऑल्टमैन का मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 20 October 2026, 3:39 PM IST
Topics : Billionaire Biopics Elon Musk Documentary Hollywood Biopics Mark Zuckerberg Movie The Social Reckoning
No related posts found.