Diwali Decoration Ideas: बिना महंगे शोपीस खरीदे घर को बनाएं खूबसूरत, पुरानी बोतलों से करें ये शानदार सजावट
Diwali Decoration Ideas: इस दिवाली पुरानी कांच की बोतलों से घर को सजाएं। जानें फेयरी लाइट, फूलदान, पेंटेड शोपीस और छोटे पौधों की मदद से कम खर्च में खूबसूरत डेकोरेशन करने के आसान तरीके।
दिवाली पर घर सजाने के लिए महंगे डेकोरेटिव आइटम खरीदना जरूरी नहीं है। आप पुरानी कांच की बोतलों से भी घर को खूबसूरत और आकर्षक बना सकते हैं। थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें लाइट, फूलदान, शोपीस और छोटे पौधों की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पैसे बचेंगे और घर को मिलेगा एक नया अंदाज। (Img- Pinterest)
2 / 5
पुरानी कांच की बोतल को साफ करके उसमें बैटरी से चलने वाली एलईडी फेयरी लाइट डाल दें। बोतल के अंदर चमकती रोशनी कमरे के खाली कोने को खूबसूरत बना सकती है। इसे बेडरूम, लिविंग रूम, बुकशेल्फ या बेडसाइड टेबल पर रखें। शाम के समय इसकी हल्की रोशनी घर में दिवाली जैसा आकर्षक माहौल बना सकती है। (Img- Pinterest)
3 / 5
फूलों से घर सजाने के लिए हर बार नया फ्लावर वास खरीदने की जरूरत नहीं है। पुरानी बोतल को अच्छी तरह साफ करके उसका लेबल हटा दें। अब उसमें पानी भरकर ताजे फूल या आर्टिफिशियल फूल सजाएं। अलग-अलग आकार की बोतलों को डाइनिंग टेबल, खिड़की या सेंटर टेबल पर रखकर घर को नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं। (Img- Pinterest)
4 / 5
पुरानी कांच की बोतलों को एक्रेलिक पेंट से रंगकर आकर्षक शोपीस बनाया जा सकता है। बोतल को पहले अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। फिर घर की सजावट के अनुसार गोल्डन, सफेद, नीला या पसंदीदा रंग चुनें। चाहें तो उस पर छोटे डिजाइन भी बनाएं। पेंट सूखने के बाद बोतल को शेल्फ, सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर सजाएं। (Img- Pinterest)
5 / 5
गार्डनिंग पसंद करने वालों के लिए पुरानी कांच की बोतलें उपयोगी हो सकती हैं। इनमें पानी में आसानी से बढ़ने वाली पौधों की कटिंग लगाकर सजावट की जा सकती है। बोतल को खिड़की या टेबल पर रखें, जहां पर्याप्त रोशनी मिले। ध्यान रखें कि बोतल में पानी निकलने का छेद नहीं होता, इसलिए सीधे मिट्टी भरने से बचें। जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। (Img- Pinterest)