हिंदी
जुहू फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का एक्शन
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को जुहू में अज्ञात लोगी ने दनादन गोलियां दाग दी। फायरिंग की घटना से बालीवुड में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने एक्टर पर गोलीबारी के मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे सांताक्रूज इलाके से पूछताछ के लिए उठाया गया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के आसपास भीड़ दिखाई दे रही है और अचानक गोलियां चलने लगती हैं। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्राफ पर कई राउंड फायरिंग, हमलावर फरार
#tigershroff #firingincident #mumbai #bollywoodnews https://t.co/lfUz9Owwgk— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 18, 2026
घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। अनिल पंडित ने फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है। इस समय वो USA में है। पहले भी कई कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खास है। हरमन संधू भी विदेश में है।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले की जांच के लिए पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है।
हालांकि, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनके बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 18 October 2026, 11:15 PM IST