आधी रात को महिला अस्पताल पहुंचे DM, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप; डॉक्टरों समेत कइयों पर कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज जिला महिला अस्पताल में आधी रात जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बिना गनर और ओएसडी के अस्पताल पहुंचे डीएम ने लेबर रूम, प्रसव पश्चात कक्ष, फार्मेसी और लेबर रजिस्टर की जांच की। व्यवस्थाओं में खामियां और रजिस्टर का उचित रखरखाव नहीं मिलने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई गई।