सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने छोड़ा कॉलेज, 2 छात्रों पर एक्शन

सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला गरमा गया है। वाकये के बाद मेडिकल के छात्र के दूसरे कालेज में एडमिशन के बाद संस्थान पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। वहीं, शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दो आरोपी छात्रों पर एक्शन लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 November 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। वाकया सामने आने के बाद संस्थान में हलचल मच गई है। अयोध्या निवासी एक एमबीबीएस छात्र ने कॉलेज छोड़कर दूसरे मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद संस्थान की कार्यप्रणाली और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दो आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है।

शिकायत के बाद दो छात्रों पर गिरी निलंबन  की गाज

जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में रैगिंग से जुड़े इस मामले में शिकायतकर्ता छात्र की ओर से शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दो आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एंटी रैगिंग कमेटी गठित की गई है।

कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

sultanpur, mbbs student new (2)

सुलतानपुर में रैगिंग का मामला गरमाया

अयोध्या के छात्र ने छोड़ दिया मेडिकल कॉलेज

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि रैगिंग से जुड़े विवाद के बीच शिकायतकर्ता छात्र ने सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया। अयोध्या निवासी इस एमबीबीएस छात्र ने दूसरे मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया है। रैगिंग के बाद छात्र का मेडिकल कॉलेज को छोड़ देना चिंता का विषय है। 

इस घटनाक्रम ने मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकने के इंतजामों और छात्रों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।

सुल्तानपुर में सरेराह खूनी वारदात, चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दोस्त गंभीर

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता छात्र की शिकायत पर एंटी रैगिंग जांच कमेटी गठित की गई है। मामले में आरोपित दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

Sultanpur: दौड़ से ड्रिल तक, SP विनीत जायसवाल ने ऐसे परखी सुल्तानपुर पुलिस की फिटनेस और तैयारी

प्राचार्य ने बताया कि जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की नजर जांच प्रक्रिया पर है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और उसके बाद आरोपित छात्रों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Location :  Sultanpur

Published :  20 November 2026, 1:42 PM IST

Advertisement