UP Assembly Election: ‘सुभासपा का BJP से छत्तीस का आंकड़ा, मांगी 36 सीटें’; अखिलेश यादव बोले- ‘NDA’ गिरोह से बाहर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही खींचतान के बीच अखिलेश यादव ने सुभासपा की उन 36 सीटों की सूची शेयर की है, जिसे वो कथित तौर पर भाजपा से मांग रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2026, 12:38 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी घमासान हर रोज तेज होता जा रहा है। दूसरी तरफ, राजनीतिक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है और सभी दल अलग-अलग दावे कर रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा की सहयोगी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा की 36 सीटों की एक सूची शेयर की है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा समेत एनडीए और सुभासपा पर भी जोरदार तंज कसा है।

कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर सपा से मांगी गई 181 सीटों की सूची के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुभासपा की 36 उन सीटों की सूची शेयर की है, जो वो अपने सहयोगी भाजपा से चाह रही है। हालांकि, अखिलेश यादव द्वारा शेयर की गई इन 36 सीटों की सूची का आधार क्या है, इसका अभी पता नहीं है।

सपा प्रमुख ने सुभासपा की 36 सीटों की सूची शेयर करते हुए लिखा है कि “सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आँकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट माँग रहे हैं”।

 

अखिलेश यादव ने आगे तंज कसते हुए लिखा है कि ये लिस्ट नहीं है, हारते हुए ‘NDA’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधार शून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।

Location :  Lucknow

Published :  20 November 2026, 12:38 PM IST

Related News

Advertisement