हिंदी
विधान सभा 2027 के चुनाव से पहले SP का बड़ा फैसला( Img: Dynamite news)
Deoria: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच देवरिया में 68 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनपदीय स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर यह फेरबदल किया। सभी को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।तबादला सूची में पुरुष और महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। जिले के कई थानों और पुलिस चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। इनमें सदर कोतवाली, सलेमपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, गौरीबाजार, भाटपाररानी, लार, बनकटा, खुखुंदू, तरकुलवा, भटनी, मईल, एकौना, खामपार, बघौचघाट और महुआडीह शामिल हैं।
ये भी पढ़े- मुठभेड़: दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की संयुक्त कार्रवाई, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर
एकौना में तैनात मनीष यादव को सलेमपुर कोतवाली, सलेमपुर के मिथिलेश कुमार को बरहज और एकौना के विजय कुमार सिंह को बनकटा भेजा गया है। खुखुंदू के दिनेश कुमार को श्रीरामपुर और खामपार के अरविंद कुमार यादव को गौरीबाजार में तैनाती मिली है।मदनपुर के चंद्रशेखर यादव को तरकुलवा, सलेमपुर के निरंजन लाल को भलुअनी, रामपुर कारखाना के नीरज सिंह यादव को खामपार और खुखुंदू के नितिन यादव को रामपुर कारखाना भेजा गया है।
देवरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल( img:Dynamite news)
भाटपाररानी के जितेंद्र कुमार यादव को बनकटा, मईल के केशव कुमार मौर्य को एकौना, रामपुर कारखाना के अभिषेक कुमार यादव को भलुअनी, बरहज के सुमित कांत को रुद्रपुर और तरकुलवा के अजहर अब्बास को श्रीरामपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारियों का कार्यक्षेत्र भी बदला गया है।महिला उपनिरीक्षकों में अंतिम मौर्य को लार, प्रियंका पांडेय को रामपुर कारखाना, संध्या यादव को सलेमपुर कोतवाली और आकांक्षा यादव को बनकटा में तैनाती दी गई है।
Location : deoria
Published : 20 November 2026, 8:07 AM IST
Topics : Deoria Police Election Preparedness law and order UP Sub Inspector Transfer UP Assembly Election 2027