UP Assembly election 2027: योगी के गढ़ गोरखपुर में सपा की हुंकार, बोले- फिर आएगी अखिलेश सरकार

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। मोतीराम अड्डा फोरलेन पर समाजवादी पार्टी के रोड शो में देवरिया से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। क्या गोरखपुर में सपा अपनी सियासी जमीन मजबूत कर पाएगी? आने वाला चुनाव इसका जवाब देगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 November 2026, 2:38 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से तेज होती नजर आने लगी है। चौरीचौरा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित फोरलेन पर समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला। देवरिया जिले से पहुंचे सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ रोड शो में हिस्सा लिया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी होगी।

योगी के गढ़ में सपा युवाओं की हुंकार, 2027 पर नजर

रोड शो के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने अपने जोश और नारों के जरिए राजनीतिक माहौल में गर्माहट पैदा करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कि युवाओं में बदलाव को लेकर उत्साह है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर समाजवादी सरकार बनने का दावा किया।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">अखिलेश यादव के रोड शो में मोतीराम अड्डा फोरलेन पर सपा युवा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. देवरिया से पहुंचे युवाओं ने नारेबाजी करते हुए 2027 में सपा सरकार बनने का दावा किया.
#akhileshyadav #samajwadiparty #gorakhpur #deoria #dynamitenews @yadavakhilesh @samajwadiparty</p>&mdash; डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) <a href="https://x.com/DNHindi/status/2122973291606347885?ref_src=twsrc%5Etfw">November 18, 2026</a></blockquote>
<script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

देवरिया से पहुंचे युवाओं ने दिखाया दम

देवरिया जिले से पहुंचे सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने रोड शो में सक्रिय भागीदारी निभाई। मोतीराम अड्डा फोरलेन पर युवाओं की नारेबाजी और उत्साह ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नौजवान अब बदलाव की उम्मीद के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा हो रहा है।

पूर्वांचल में सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश

रोड शो के जरिए सपा कार्यकर्ता पूर्वांचल में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का संदेश देते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं की यह सक्रियता राजनीतिक लिहाज से भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देगी। इसका फैसला चुनाव के नतीजे ही करेंगे। फिलहाल मोतीराम अड्डा के इस रोड शो ने आगामी चुनाव को लेकर सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 November 2026, 2:38 PM IST

Advertisement