Pratapgarh: बागेश्वर धाम सरकार ने किया बेंती राजभवन का भ्रमण, मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आयोजित भव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार सुबह राजभवन परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उनके भ्रमण को लेकर आयोजन से जुड़े लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 2:09 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: कुंडा स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) ने राजभवन परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सेवादार व आयोजक मंडल के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।

गंगा स्नान कर लिया मां का आशीर्वाद

राजभवन के भ्रमण के पश्चात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री साधु-संतों की टोली के साथ राजभवन के समीप स्थित पतित पावनी मां गंगा के घाट पर पहुंचे। वहां उन्होंने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।

भोलनाथ को जल चढ़ाते बाबा बागेश्वर

प्रतापगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम दुकानदार को मारी गोली

भोलेनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

गंगा स्नान के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने घाट के पास स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति की रक्षा और संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगलकामना की।

प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, सुलह न करने पर अधेड़ को मारी गोली, प्रयागराज रेफर

दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बागेश्वर धाम सरकार के गंगा घाट पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु वहां एकत्रित हो गए। सभी ने भव्य दर्शन कर पूज्य सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे समय घाट और मंदिर परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

Location :  Pratapgarh

Published :  18 November 2026, 2:05 PM IST

Advertisement