हिंदी
राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया(img-dynamite news)
Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। कथा के आयोजक जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं।
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती स्थित परेड ग्राउंड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगामी 17 से 20 नवंबर 2026 तक चलने वाली श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए जाएंगे। साथ ही पूरे आयोजन की निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ ही सेवादारों की टीम भी तैनात रहेगी।
राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं हैं। (img-dynamite news)
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में फार्मासिस्टों का प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन
कथा के आयोजक जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं। कथा में दिग्गज नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में संत-महात्मा भी पहुंचने वाले हैं। कथा सुनने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लेते हुए कथा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं हैं। उन्होंने कहा कि कथा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सेवादारों को अलग-अलग स्थानों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। रसोई में भोजन की व्यवस्था से लेकर विश्राम गृह, विशाल पंडाल और पार्किंग तक की जिम्मेदारी इन्हीं सेवकों के कंधों पर होगी।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Election 2027: यूपी की चुनावी रैली में नया ट्विस्ट, सीएम योगी और ओवेसी कल होंगे आमने-सामने
कथा स्थल पर 12 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल 100 फीट चौड़ा और 500 मीटर लंबा होगा। वहीं कथा के दौरान 24 घंटे भंडारा भी चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह, पेयजल और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। कथा 17 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगी। 20 नवंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन करने के बाद भंडारा होगा।
Location : kunda
Published : 13 November 2026, 6:38 PM IST
Topics : Kunda Pratapgarh News Pandit Dhirendra Krishna Shastri Pratapgarh Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya