अमेठी में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार; डंडे और ईंट बरामद

अमेठी के राजू का पुरवा नरैनी गांव में जमीन और रास्ते की कब्जेदारी के विवाद में बुजुर्ग कन्हैयालाल वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बांस का डंडा, लकड़ी की थूनी और ईंट के टुकड़े बरामद किए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 November 2026, 5:23 PM IST
google-preferred

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जमीन और रास्ते की कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग कन्हैयालाल वर्मा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा, लकड़ी की थूनी, टूटी हुई बल्ली और ईंट के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। इस मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी है।

जमीन और रास्ते की कब्जेदारी को लेकर था विवाद

मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के राजू का पुरवा मजरे नरैनी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, गांव के कन्हैयालाल वर्मा और आरोपियों के बीच खेत और रास्ते की कब्जेदारी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 10 नवंबर को कन्हैयालाल वर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना में उनके पुत्र संतोष वर्मा को भी चोट पहुंचाई गई थी।

Pratapgarh News: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है।

Amethi News1

अमेठी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या का मामला (Image Source: Dynamite News)

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार और एक बाल अपचारी निगरानी में

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय शुक्ला उर्फ अतुल पुत्र संजय कुमार शुक्ला, उम्र 23 वर्ष, अभिषेक शुक्ला उर्फ विपुल शुक्ला पुत्र संजय कुमार शुक्ला, उम्र 23 वर्ष और महेन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ पप्पू पुत्र शिव कुमार शुक्ला, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम राजू का पुरवा मजरे नरैनी, थाना व जनपद अमेठी के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों के साथ घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने नियमानुसार निगरानी में लिया है। इस तरह मामले में पुलिस की ओर से कुल चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें तीन नामजद आरोपी और एक बाल अपचारी शामिल है।

भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल; असम के काजीरंगा में ट्रक-मिनी बस में जबरदस्त भिड़ंत

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद किए गए हैं। इनमें बांस का डंडा, लकड़ी की थूनी, टूटी हुई बल्ली का एक टुकड़ा और ईंट के तीन टुकड़े शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें घटना में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल बताया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव के ही कन्हैयालाल वर्मा के साथ खेत और रास्ते की कब्जेदारी को लेकर उनका काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों के कथन के मुताबिक, उन्होंने 10 नवंबर को कन्हैयालाल वर्मा की लाठी, थूनी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने उनके पुत्र संतोष वर्मा को चोट पहुंचाने की बात भी बताई।

Location :  Amethi

Published :  13 November 2026, 5:23 PM IST

Advertisement