हिंदी
सड़क हादसा (Img : Social Meida)
Kaziranga: असम के काजीरंगा में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बात मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर भारी चीख पुकार मची हुई है।
जनकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे संख्या 715 पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। सवारियों से भीर मिनी बस तेज रफ्तार से चल रही थी, जो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया।
असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
#Kaziranga #Assam #RoadAccident #TruckMiniBusCollision #Trending #Viral https://t.co/FKCpXYod2z
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 13, 2026
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
Location : Kaziranga
Published : 13 November 2026, 4:46 PM IST