हिंदी
बाइक राइडर का देसी जुगाड़ (Img- Dynamite News)
New Delhi: आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती है और कुछ वीडियो ऐसी होती है, जो लोगों के बीच एक छाप छोड़ देती है। ऐसी ही एक वीडियो इस वक्त बढ़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक ने अपने स्मार्ट दिमाग से हजारों का खर्चा बचा दिया।
जैसा कि आप जानते हैं कि जो बाइकर्स होते हैं उन्हें लंबे सफर में बहुत प्यास लगती है और बीच रास्ते में बार-बार बाइक रोकने से उनका सफर खराब हो जाता है। ऐसे में वह हाइड्रेशन पैक कैरी करते हैं। लेकिन यह हाइड्रेशन पैक बाजार में 3000 रुपये से कम का नहीं मिलता। ऐसे में इस युवक के स्मार्ट दिमाग ने 3 हजार का सामान सिर्फ 50 रुपये में बना दिया, जो सभी बाइकर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इस स्मार्ट बाइकर ने 50 रुपये में एक ऐसा गैजेट बनाया है जो बढ़े काम की चीज है। यह सिस्टम हाइड्रेशन पैक से भी बेहतर काम करता है, जो अब बाइकर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर युवक का यह जुगाड़ काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे फॉलो भी कर रहे हैं।
Viral Video: ‘मुझे बर्बाद कर दिया’, सरपंच का चुनाव हारते ही फफक-फफक कर रोया उम्मीदवार, वीडियो वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @veg_wolfe हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरूआत में बाइकर्स की गैंग नजर आ रही है। उसमें एक बाइकर पानी पीता हुआ दिखाई दिया। जिसमें वह अपने 50 रुपये का देसी जुगाड़ दिखकर वहां मौजूद सभी को हैरान कर देता है। बाइकर इस जुगाड़ में अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले ड्रिप सेट का इस्तेमाल करता है। यह जुगाड़ आप खुद वीडियो देखकर समझ जायेंगे।
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महंगे हाइड्रेशन पैक की जगह आप यह जुगाड़ लगाकर हजारों रुपये बचा सकते हैं। ड्रइप सेट का प्राइस केवल 30 से 40 रुपये होगा।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस देसी जुगाड़ की काफी तारीफ कर रही है। कुछ लोग तो कह रहे है कि यह जुगाड़ शार्क टैंक में जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इस मेड इन इंडिया का टैग दिया है। एक यूजर ने लिखा कि इस इनोवेशन के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री की जरूरत नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना सिंपल आइडिया सोचा ही नहीं।
बहुत से यूजर तो यह भी कह रहे हैं कि महंगे ब्रांड्स अब क्या बेचेंगे। यह जुगाड़ भारत में काफी पॉपुलर हो रहा है। वहीं कुछ यूजर ने तो चेतावनी भी दी है। लोगों का मानना है कि ऐसे जुगाड़ को भारत में बढ़ावा मिलना चाहिए। क्योंकि यह जुगाड़ सबसे सस्ता और परफेक्ट है।
Location : New Delhi
Published : 13 November 2026, 4:36 PM IST