हिंदी
डिलीवरी बॉय की बात सुन पुलिसवालों ने बढ़ाया मदद का हाथ (Img- Instagram)
New Delhi: सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है, जो लोगों का दिल छू लेती है। पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल तो छुआ ही है, लेकिन लोगों को भावुक भी कर दिया। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया है कि लोग धड़ल्ले से शेयर और लाइक कर रहे हैं।
जैसा कि आपने इससे पहले भी कई बार ऐसी वीडियो देखी होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स नकली पुलिस वाले बनकर लोगों को सुरक्षा की सीख देते हैं और उनको सुरक्षा से संबंधित वस्तु भी देते हैं। यह वीडियो भी कुछ इसी तरह है। जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर पुलिस वाले की ड्रेस पहनकर एक डिलीवरी बॉय को रोकर उससे सवाल करते हैं। मगर इस बीच लड़का उनसे से एक ऐसी बात बोल देता है जिसे सुन कंटेंट क्रिएटर सहित यूजर्स का दिल पसीज जाता है।
जब दो कंटेंट क्रिएटर जो पुलिस की ड्रेस पहनकर डिलीवरी बॉय को रोकते हैं और उससे सवाल करते हैं कि तुम क्या काम करते हो, तो इस सवाल पर लड़के का जवाब सुन सब हैरान हो जाते हैं। डिलीवरी बॉय बताता है कि उसके पापा नहीं है और वो डिलीवरी करके घर का खर्च चलाता है।
वहीं उसकी मां दूसरों के घऱ में बर्तन धोती है। वहीं जब लड़के से यह सवाल किया जाता है कि उसने हेलमेट क्यों नहीं पहना, तो वह कहता है कि उसका हेलमेट एक एक्सीडेंट में टूट गया और उसे नया हेलमेट लेना होगा।
लड़के की यह दर्दभरी बातें सुन दोनों कंटेंट क्रिएटर्स ने उसे पैसों की मदद की और उन पैसों से हेलमेट खरीदने की सलाह दी। पर लड़का उन्हें पैसे वापस लेने को कहता है, जो पुलिस वाले मना कर देते हैं। इन सब के बाद पुलिस वाले उस डिलीवरी बॉय को जाने देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो को तरुण पंघल नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह इस व्यक्ति ने इस वीडियो का टाइल बेहद ही दिल छूने वाला लिखा है 'पापा नहीं है मेरे'। यह वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है कि अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है।
सोनौली में दुकानदारों के बीच मारपीट, CCTV वीडियो वायरल के बाद हड़कंप
वहीं इस वीडियो में काफी कमेंट भी आए हैं। एक यूजर लिखता है कि सेफटी फर्स्ट ब्रो। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि खाकी में इंसानियत को सैल्यूट। वहीं कुछ यूजर्स लिखते हैं कि आपने बहुत अच्छा काम किया।
Location : New Delhi
Published : 6 November 2026, 6:49 PM IST