हिंदी
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के 30 विभागों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता माफ नहीं होगी।
सुलतानपुर में खाकी भी खा गई धोखा, साइबर ठगों ने APK लिंक के जरिए दरोगा के खाते से उड़ाए 1.69 लाख
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर करें। साथ ही अपने-अपने विभागों के सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें भी कार्यों की स्पष्ट जानकारी दें और जिम्मेदारी के साथ कार्य संपादित कराने को सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन की तैयारियां अंतिम समय के लिए नहीं छोड़ी जानी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी अभी से सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दें। अपने निर्धारित क्षेत्रों का भ्रमण करें और निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यों के दौरान आने वाली किसी भी समस्या अथवा कठिनाई को तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके और निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राज कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 6 November 2026, 6:25 PM IST
Topics : Assembly Election 2027 district administration Election Preparation Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP Assembly Election 2027