रात में मेला देखने निकला युवक, खंडहर में फंदे पर लटका मिला शव! भोर में यहां देखा गया था आखिरी बार

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में 25 वर्षीय नीरज पटेल का शव खंडहरनुमा मकान में फंदे से लटका मिला। युवक रात में मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 November 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर के खागा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव खंडहरनुमा मकान में छज्जे से निकली सरिया के सहारे फंदे पर लटका मिला। युवक गुरुवार रात मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह एक सफाईकर्मी ने शव देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

मेला देखने जाने की बात कहकर निकला था युवक

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के लोहाई गली अहिरिनपर मोहल्ले का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नीरज पटेल के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात नीरज ने मेला देखने जाने की बात कही थी और घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक सफाईकर्मी ने पड़ोस में स्थित खंडहरनुमा मकान की सीढ़ियों के पास छज्जे से निकली सरिया पर नीरज का शव लटका देखा।

UP News: कागजों पर किसी और का नाम और कब्जे पर सियासत, फतेहपुर जमीन विवाद में मारपीट पर पुलिस सख्त

मां और बड़ा भाई बदहवास हालत में पहुंचे

नीरज की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां माधुरी देवी और बड़ा भाई रवि कुमार मौके पर पहुंचे। बेटे और भाई का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही खागा कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और जरूरी कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।

भोर में सब्जी मंडी के पास देखा गया था नीरज

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नीरज को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सब्जी मंडी के सार्वजनिक शौचालय के पास बैठे हुए देखा गया था। इसके कुछ समय बाद उसका शव खंडहरनुमा मकान में मिला। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जानकारी जुटा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए, ताकि जांच में उनका इस्तेमाल किया जा सके।

फतेहपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खागा कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  6 November 2026, 2:47 PM IST

Advertisement