घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल बनी नहर! कार डूबने से दंपती और 3 माह के मासूम की मौत

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में जफरपुर पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी नहर में गिर गई। हादसे में रमेश कुशवाहा, उनकी पत्नी नीलम और तीन माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 November 2026, 2:05 PM IST
google-preferred

Hardoi: हरदोई में एक परिवार के लिए घर लौटने का सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। गुड़गांव से अपने घर आ रहे परिवार की कार शुक्रवार तड़के बिलग्राम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक युवक सुरक्षित बच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जफरपुर पुलिया के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि जफरपुर पुलिया के पास एक कार नहर में गिर गई है और उसमें सवार लोग डूब रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार में आदित्य कुशवाहा (28), रमेश कुशवाहा (35), उनकी पत्नी नीलम कुशवाहा (32) और उनका तीन माह का बच्चा सवार थे। सभी गुड़गांव से हरदोई के चांद बेहटा लौट रहे थे। बताया गया कि शाहपुर मोड़ से आगे जफरपुर पुलिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी नहर में जा गिरी।

हरदोई में नकली दूध का बड़ा खुलासा! डिटर्जेंट-यूरिया बरामद, लखनऊ-कानपुर तक नेटवर्क की जांच

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से कार सवार चारों लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रमेश कुशवाहा, उनकी पत्नी नीलम कुशवाहा और उनके तीन माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदित्य कुशवाहा हादसे में सुरक्षित बच गए। उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मातम

सूने घर में घुसा सिरफिरा, चीख सुनकर दहल उठा गांव; हरदोई में मर्यादा तार-तार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग मूल रूप से हरदोई के ग्राम सर्रा, थाना सुरसा के निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार चांद बेहटा में रह रहा था। गुड़गांव से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दंपती और उनके मासूम बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Hardoi

Published :  6 November 2026, 2:05 PM IST

Advertisement