हरदोई में नकली दूध का बड़ा खुलासा! डिटर्जेंट-यूरिया बरामद, लखनऊ-कानपुर तक नेटवर्क की जांच
हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूनम दूध डेयरी पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो टैंकर कथित सिंथेटिक दूध जब्त किया। परिसर से दूध पाउडर की बोरियां, डिटर्जेंट, यूरिया और अन्य रसायन भी मिले। लखनऊ और कानपुर समेत आसपास के जिलों में आपूर्ति की आशंका के बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।