यूपी बीजेपी में संगठन विस्तार की रफ्तार धीमी, मोर्चों की नियुक्तियां लटकीं; 2027 चुनाव से पहले बढ़ी बेचैनी
उत्तर प्रदेश बीजेपी में नई प्रदेश टीम घोषित होने के एक महीने बाद भी मोर्चों, क्षेत्रीय समितियों और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां लंबित हैं। सूत्रों के मुताबिक, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाने की कवायद के चलते प्रक्रिया में देरी हो रही है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठनात्मक विस्तार में हो रही इस देरी को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है।