महराजगंज के अभिनंदन यादव ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, बृजभूषण शरण सिंह ने किया सम्मानित

महराजगंज के खनुआ निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अभिनंदन यादव ने अयोध्या के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संवाद 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व किया। देश के 20 राज्यों से पहुंचे 200 छात्र-छात्राओं के बीच उन्होंने नई शिक्षा नीति, शिक्षकों की कमी, IIT में फंड और युवा नेतृत्व जैसे मुद्दे उठाए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 5 November 2026, 7:36 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के खनुआ चौराहा, वार्ड नंबर-19 सुभाषनगर निवासी अभिनंदन यादव ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व किया। गौरव यादव के पुत्र अभिनंदन वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अयोध्या के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संवाद 2026 में हिस्सा लिया। यहां देश के करीब 20 राज्यों से आए 200 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में देश की शिक्षा व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, उच्च शिक्षा की चुनौतियों, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान अभिनंदन यादव ने भी अपनी बात रखी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की मौजूदा चुनौतियों और युवाओं की भूमिका पर अपनी राय रखी।

शिक्षकों की कमी और IIT में फंड का मुद्दा उठाया

छात्र संवाद के दौरान अभिनंदन यादव ने नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की कमी को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए केवल नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

गोरखपुर में दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना

उन्होंने IIT जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में फंड की कमी और उच्च शिक्षा के लिए जरूरी संसाधनों से जुड़े सवाल भी उठाए। अभिनंदन ने युवा नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी नीति, विचार और निर्णय प्रक्रिया तक होनी चाहिए। उनके मुताबिक, युवाओं को केवल दर्शक बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

पांचवें छात्र संवाद में लिया हिस्सा, पहले तीन में दर्ज की जीत

अभिनंदन यादव के लिए यह पांचवां छात्र संवाद था। इससे पहले आयोजित तीन छात्र संवादों में वह जीत हासिल कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर उनकी लगातार भागीदारी और विभिन्न विषयों पर विचार रखने का उनका अनुभव इस कार्यक्रम में भी सामने आया।

गोरखपुर में दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अभिनंदन यादव को सम्मानित किया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और महराजगंज के खनुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सीमावर्ती क्षेत्र खनुआ से निकलकर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अभिनंदन ने छात्र संवाद में महराजगंज का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनकी सफलता की चर्चा हो रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  5 November 2026, 7:36 PM IST

Advertisement