हिंदी
योगी ज्वाला सिंह को मिला विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान (Image Source: Dynamite News)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित योग तरंग महोत्सव में मिर्जापुर के योग गुरु योगी ज्वाला सिंह को विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। योगकुलम की स्थापना की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग शिक्षकों एवं योग निर्णायकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य दिलीप शुक्ला, योगकुलम के संस्थापक मनीष प्रताप सिंह, यूनिवर्सल बुक सेलर्स के चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव और उत्तम पौरवाल ने वेद मंत्रों के उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। योग तरंग महोत्सव में योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले साधकों और शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कासगंज में गंगा में तैरने लगे 244 नन्हे कछुए, इनके जन्म से लेकर नदी तक पहुंचने की कहानी है खास!
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे योग शिक्षकों और योग निर्णायकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए। भारत की योग विद्या को देश के जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने वाले योग साधकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
महोत्सव में मिर्जापुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी और राष्ट्रीय योगासन जज योग गुरु योगी ज्वाला सिंह को विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर जनपद के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
लखनऊ में आयोजित हुआ योग तरंग महोत्सव (Image Source: Dynamite News)
योगी ज्वाला सिंह को यह सम्मान योग के क्षेत्र में उनकी भूमिका और योग विद्या के प्रचार-प्रसार से जुड़े योगदान के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए योग साधकों की उपस्थिति रही। महोत्सव के माध्यम से योग शिक्षकों और साधकों को एक मंच पर एकत्रित किया गया, जहां उनके कार्यों को सम्मानित किया गया।
सुलतानपुर में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 6 नवंबर से राशन दुकानों पर मिलेगा मुफ्त अनाज
योगकुलम के संस्थापक मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों में युवाओं का अपनी मूल संस्कृति, सभ्यता, योग, आयुर्वेद और प्रकृति से दूर होना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के असंतुलन का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि सिद्ध योगियों के अथक प्रयास और साधना से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसके माध्यम से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है।
संस्था की रिसर्च डेवलपमेंट ऑफिसर सेजल कक्कर ने कहा कि योगकुलम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए सिद्ध योगियों में अपार ऊर्जा और सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि इन साधकों को सामान्य लोगों के जीवन में बदलाव लाने का अनुभव है। योग और आयुर्वेद की सेवा के जरिए देश को नई दिशा देने वाले साधकों एवं शिक्षकों का संस्था आगे भी स्वागत और सम्मान करती रहेगी।
कार्यक्रम में अमृता गुप्ता, विकास सिंह राजपूत, डॉली जी, ऋतिक गुप्ता, दीपक मौर्य, राहुल सिंह, विदुषी और मनीषा सिंह सहित विभिन्न लोगों को भी सम्मानित किया गया।
Location : Mirzapur
Published : 5 November 2026, 5:42 PM IST