विंध्यवासिनी धाम में नई व्यवस्था लागू, गर्भगृह में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी बंद, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में अब फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और रिकॉर्डिंग उपकरण जब्त करने की चेतावनी दी है।