Mirzapur: हाईकोर्ट के जज के घर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

मिर्जापुर में हाईकोर्ट के जज के घर हुई चोरी की वारदात ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी। अब जिगना थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 October 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Mirzapur: यूपी के मिर्ज़ापुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के घर हुईं चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए 1.5 लाख रूपये, आभूषण और बर्तन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी चोर बिहार राज्य के बताएं गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी का एक गैंग है जो खाली घर को टारगेट पर रखते हुए रेकी कर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते हैं।

जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुतीमय चकचौरा गांव में गांव निवासी तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के घर को चोरों ने पिछले सप्ताह रात के समय घर के मुख्य द्वार सहित अंदर के कमरों का ताला तोड़ नगदी, जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ फेरते हुए फरार हो गए थे।

घर लौटे तो सामने आया चोरी का मामला

जानकारी के मुताबिक, वारदात वाली रात परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर जिगना थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

इस मामले में 16 अक्टूबर को रविशंकर पाठक पुत्र हरिमाधव पाठक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर आभूषण चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

बिहार के पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में जिगना थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनमें सक्सेना खरवार, रोहित अरविंद, बंसी पासवान, अभीष खरवार और आशीष खरवार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

आरोपियों के पास से करीब 1.5 लाख रुपये के आभूषण और बर्तन के अलावा पेचकस, प्लास और कटर बरामद किए गए हैं।

छुट्टी के दिन अचानक क्यों बुलाई गई प्रबंधकों की बैठक? मिर्जापुर में चुनावी प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, गरमाई राजनीति

रेकी कर खाली घरों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले घरों की रेकी करते थे और फिर रात के अंधेरे में खाली मकानों में घुसकर आभूषण, कीमती सामान और नकदी चोरी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।

मिर्जापुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सक्सेना खरवार के खिलाफ बलिया जिले के नरही और रसड़ा थानों में पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  21 October 2026, 6:30 PM IST

Related News

Advertisement