Jhansi: चोरी के बाद ज्यादा दिन नहीं छिप सके आरोपी, चोरी के सामान के साथ 2 गिरफ्तार

झांसी के चिरगांव में बंद मकान में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 November 2026, 12:53 AM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर आरोपी ज्यादा दिन तक पुलिस की नजरों से बच नहीं सके। चिरगांव पुलिस ने चोरी के इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई APEX कंपनी की बैटरी और Livguard कंपनी का इन्वर्टर बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

दरअसल, पूरा मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेई का है।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

मकान मालिक के उड़ होश 

जानकारी के अनुसार चिरगांव के रहने वाले प्रमोद कुमार 9 नवंबर को नोएडा से अपने घर पहुंचे तो मकान का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। चोर घर से APEX कंपनी की बैटरी, Livguard कंपनी का इन्वर्टर और पीतल की परात चोरी कर ले गए थे।

पीड़ित ने जानकारी जुटाई तो गांव के ही ब्रजमोहन और शिवनारायण उर्फ हल्के के नाम सामने आए। इसके बाद 11 नवंबर को पीड़ित की शिकायत पर चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर चिरगांव पुलिस ने 11 नवंबर की रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर ग्राम मुड़ेई स्थित जगदीश की टपरिया से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 51 वर्षीय ब्रजमोहन राजपूत और 35 वर्षीय शिवनारायण उर्फ हल्के के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई APEX कंपनी की बैटरी और Livguard कंपनी का इन्वर्टर बरामद किया है।

झांसी रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी; RPF की तत्परता से महिला यात्री ने दिया बेटे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

दोनों आरोपी  न्यायिक अभिरक्षा में

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

25 को उठनी थी बहन की डोली, 13 दिन पहले उठी इकलौते भाई की अर्थी: झांसी में भीषण हादसे ने छीनीं तीन परिवारों की खुशियां

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक सिद्धनाथ सिंह, अभिमन सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अनुराग यादव और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे । 

Location :  Jhansi

Published :  13 November 2026, 12:49 AM IST

Advertisement