पेट्रोल पंप पर माता-पिता गए बाथरूम, चालक 6 साल के मासूम को लेकर स्कॉर्पियो सहित फरार

पेट्रोल पंप पर माता-पिता चंद मिनटों के लिए बाथरूम गए, जब वह वापस लौटे तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और बच्चे की तलाश शुरू की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 November 2026, 6:22 AM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो गाड़ी में मौजूद छह साल का मासूम अचानक लापता हो गया। दरअसल, बच्चे के पिता अपनी पत्नी के साथ पेट्रोल पंप पर बाथरूम गए थे और इसी दौरान चालक बच्चे को लेकर स्कॉर्पियो समेत वहां से चला गया। पिता जब वापस लौटे तो न बच्चा मिला और न ही गाड़ी।

माता-पिता ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मामला बच्चे की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू किया। आखिरकार गुरसराय और मोठ पुलिस की सक्रियता से मासूम को स्कॉर्पियो समेत सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ये है पूरा मामला

पूरा मामला झांसी जनपद के गुरसराय थाना क्षेत्र के एरच रोड स्थित पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के पन्नालाल गोला कुआं निवासी अनुराग सिंह 10 नवंबर को करीब चार बजे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से डीजल डलवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी, छह वर्षीय बेटा सार्थक सिंह और चालक आशीष अवस्थी भी मौजूद था।

पेट्रोल पंप से गायब हुआ मासूम बरामद

परिजनों के उड़े होश 

बताया गया कि अनुराग सिंह अपनी पत्नी के साथ बाथरूम चले गए। इस दौरान मासूम सार्थक और चालक आशीष गाड़ी में ही मौजूद थे। लेकिन जब दंपत्ति वापस लौटे तो चालक बच्चे सहित स्कॉर्पियो लेकर वहां से जा चुका था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

झांसी में रफ्तार का खूनी खेल! अपाचे-बुलेट की रेस में गई जान, कार से टकराई बाइक

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गुरसराय पुलिस सक्रिय हुई। क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल चेकिंग और तलाश अभियान शुरू कराया। आसपास के रास्तों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

झांसी में पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप

मासूम सकुशल बरामद 

पुलिस की इसी सक्रियता का नतीजा रहा कि मोठ थाना क्षेत्र के कुम्हरार पुल से झांसी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर UP 93 BK 7274 खड़ी मिली। गाड़ी के अंदर छह वर्षीय सार्थक सिंह सकुशल मौजूद था।

झांसी के बुढावली गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने बच्चे और वाहन को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चालक आशीष अवस्थी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बालक और वाहन सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। चालक के फरार होने के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है।

Location :  Jhansi

Published :  11 November 2026, 6:22 AM IST

Advertisement