झांसी में रफ्तार का खूनी खेल! अपाचे-बुलेट की रेस में गई जान, कार से टकराई बाइक

झांसी के मोंठ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 की सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अपाचे और बुलेट बाइक सवारों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी थी। इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसी। हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 November 2026, 5:42 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी से दर्दनाक खबर है। जहां सड़क पर रफ्तार का ऐसा खतरनाक खेल देखने को मिला, जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि अपाचे और बुलेट सवारों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी थी। दोनों बाइक तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं। इसी दौरान बुलेट सवार का संतुलन बिगड़ा और बाइक सामने से आ रही कार में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 30 साल युवक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

नेशनल हाईवे-27 की सर्विस रोड पर हुआ हादसा

पूरा मामला झांसी के मोंठ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 स्थित मोंठ सर्विस रोड का है। जानकारी के मुताबिक, बुलेट मोटरसाइकिल पर अरविंद्र अपने चाचा और भतीजे अजय के साथ मोंठ से गांव सिलारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अपाचे सवारों के साथ आगे निकलने की होड़ में शामिल हो गई।

accident

घटनास्थल (Img : Dynamite News)

अपाचे आगे निकली, बुलेट सवार ने खोया नियंत्रण

बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं। इसी बीच अपाचे बाइक आगे निकल गई। बुलेट सवार अरविंद्र अपना संतुलन नहीं संभाल सके। उनकी बाइक सड़क पर लहराते हुए सामने से आ रही कार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट और कार को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रिश्तेदार के कार्यक्रम में जा रहा था कार सवार परिवार

दूसरी तरफ कार में वैभव, उनके जीजा जयनारायण, रामप्रकाश और बहन स्वयंप्रभा सवार थे। सभी भांडेर में अपने रिश्तेदार संजीव बुधौलिया की मां की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनके सफर को भी मुश्किल में डाल दिया।

अस्पताल पहुंचते ही युवक को मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही मोंठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय अरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Jhansi

Published :  10 November 2026, 5:42 PM IST

Advertisement