Jhansi Kanwar Yatra: आसमान से फूलों की बारिश और जमीन पर पुलिस का पहरा, झांसी में ऐसा रहा कांवड़ यात्रा का नजारा
Jhansi Kanwar Yatra: ओरछा तिगैला से सिद्धेश्वरनाथ मंदिर तक निकली कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। झांसी की सीमा पर डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस, ड्रोन, CCTV और QRT तैनात रही।