हिंदी
झांसी सड़का हादसा (img: dynamite news)
Jhansi: झांसी के मोठ कोतवाली इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हाईवे कट से मोठ कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार करीब 50 वर्षीय रामबिहारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल को खुद अस्पताल पहुंचाया।
तस्वीरें झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां हाईवे कट से मोठ अंदर जाने वाले मार्ग पर एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार रामबिहारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर से खून निकलने लगा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़ें - Jhansi Express की चपेट में आए JE मनोज, कट गए दोनों पैर; आखिरी सांस तक नहीं हारी हिम्मत, फोन कर बताई पूरी बात
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके की ओर रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक ने घायल रामबिहारी को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें - Jhansi-Kanpur Highway: आखिर कब थमेगा हादसों का सिलसिला? अन्ना बछड़े से टकराई बाइक, युवक गंभीर
इसी दौरान घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद रामबिहारी को एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां उनका आगे इलाज कराया जाएगा। उधर सड़क हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन की स्थिति को लेकर जानकारी जुटा रही है।
Location : Jhansi
Published : 26 August 2026, 3:54 PM IST
Topics : crime news Jhansi News UP News UP Police